Invitation card की कीमत 10 हजार, वजन 2kg, उदयपुर में ऐसी भव्य शादी कि देखकर उड़ जाएंगे होश!

देश भर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई शादियों में इवेंट प्लानर की तरफ से कुछ अलग और नया किया जा रहा है। साथ ही कोई डेस्टिनेशन वेडिंग भी कर रहा है।

0
394

न्यूज़लिंक हिंदी। देश भर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। कई शादियों में इवेंट प्लानर की तरफ से कुछ अलग और नया किया जा रहा है। साथ ही कोई डेस्टिनेशन वेडिंग भी कर रहा है। ऐसे में राजस्थान के उदयपुर में एक बिजनेसमैन के बेटे की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस शादी के Invitation card ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बता दें कि शादी के Invitation card को विशेष रूप से तैयार किया गया। इस शादी में एक कार्ड की कीमत ही 10 हजार रुपये है। साथ ही इसका प्रति कार्ड वजन दो किलो है।

ये भी पढ़े : Video: नशे की हालत में मुंबई की सड़कों पर भटकते दिखे Sunny Deol, फैंस को लगा झटका

दरअसल, यह शादी नाथद्वारा के बिजनेसमैन मिराज समूह के एमडी मदन पालीवाल के बेटे मंत्रराज की थी। 27 नवंबर को शादी हुई और 2 दिसंबर को इनका रिशेप्सन रखा गया, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी। शादी में मेहमानों को आमंत्रित करने के लिए एक विशेष कार्ड बनाया गया, जो अभी काफी चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि, एक कार्ड की कीमत 10 हजार रुपये थी और यह दो किलो वजनी था। कार्ड में धन, ज्ञान और विश्व की सबसे ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा विश्वास स्वरूपम है।

ये भी पढ़े : VIDEO : सलमान खान संग CM ममता बनर्जी ने किया डांस, भाईजान को पहली बार देख एक्साइटेड हुए सौरव गांगुली

जानिए क्या है इस कार्ड की खासियत
बता दें कि, एक लकड़ी के बॉक्स की कार्विंग कर उसमें वैवाहिक कार्ड को वेलवेट की थैली में पैक करके रखा गया है। कार्ड में मुरारी बापू द्वारा हस्तलिखित बधाई संदेश लिखा हुआ है। साथ ही शादी समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी हुई है। इसके अलावा बॉक्स में रामायण, भागवत गीता, धूपबत्ती, चांदी का सिक्का रखा गया था। बता दें कि, पिछले साल नवंबर में नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण हुआ था। यह प्रतिमा तत पदम संस्थान द्वारा बनवाया गया, जिसमें मदन पालीवाल भी ट्रस्टी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here