न्यूज़लिंक हिंदी। IPL 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। आरसीबी का दिग्गज खिलाड़ी 2 महीने के बाद भारत लौट आया है। इससे आरसीबी फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। आरसीबी के तमाम बड़े खिलाड़ी एक के बाद एक करके टीम ज्वाइन करते जा रहे थे, लेकिन विराट कोहली को लेकर कोई अपडेट नहीं था। अब किंग कोहली लंदन से वापस भारत लौट आए हैं। अब वह एक-दो दिनों के भीतर RCB को ज्वाइन कर सकते हैं। RCB फैंस के लिए इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है।
THE GOAT VIRAT KOHLI IS BACK IN INDIA…!!!!!
– It's time for King Kohli show in IPL. 🐐 (Viral Bhayani). pic.twitter.com/ZoI07dAldd
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) March 17, 2024
IPL के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होगा। गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लीग के पहले मैच के जरिए अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज धोनी और विराट कोहली आमने-सामने होंगे। इससे पहले स्टार बल्लेबाज भारत लौट आए हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
ये भी पढ़े : न्याय संकल्प पदयात्रा में BJP पर बरसे राहुल गांधी, ‘जब भारत मोहब्बत का देश, तो क्यों फैलाई जा रही नफरत…’
आपको बता दे की IPL के आगामी सीजन में विराट कोहली के लिए खास होने वाला है। इस सीजन में फैंस को उनसे दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट का आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम में सेलेक्शन उनके आईपीएल प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है यह दावा करना मुश्किल है। 35 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 117 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने एक शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4037 रन बनाए।
13 जनवरी को खेला था आखिरी मैच
विराट कोहली पिता बनने वाले थे। इस कारण से वह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले से ही लंदन चले गए थे। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। अब करीब 2 महीने के बाद विराट की वापसी ना सिर्फ आईपीएल के दृष्टिकोण से अच्छी खबर है, बल्कि टी20 विश्व कप के मद्देनजर भी भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस 2 महीने के ब्रेक के बाद खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहता है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 13 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 29 रनों की पारी खेली थी।
टी20 विश्व कप खेलने पर असमंजस
बता दें कि विराट कोहली टी20 विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना जाएगा। टीम सेलेक्टर विराट को विश्व कप के लिए चुनने के पक्ष में नहीं हैं। सेलेक्टर का मानना है कि कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम सेलेक्टर का कहना है कि टी20 विश्व कप यूएसए और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस मैदान का कंडीशन कोहली के लिए शूट नहीं करेगा, कोहली यहां तूफानी बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे, इसी कारण से सेलेक्टर उन्हें नहीं चुनने के पक्ष में है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है।

