IPL 2024 Opening Ceremony: इंतजार हुआ खत्म, मैच से पहले होगा रंगारंग कार्यक्रम, ये सितारें लगाएंगे चार चांद

ऐसा बताया जा रहा है कि ये समारोह 30 मिनट तक चलेगा। कौन-कौन से सितारे आईपीएल 2024 की ओपनिंग में शामिल होंगे, चलिए जानते हैं।

0
887

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच लास्ट सीजन के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जाएगा। लेकिन पहला मैच खेले जाने से पूर्व एक रंगारंग कार्यक्रम मैदान में दर्शकों का जोश बढ़ाने का काम करेगा।

हालांकि सबसे पहले उद्घाटन समारोह में कई फिल्मी सितारे समां बांधने के लिए मैदान में मौजूद होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि ये समारोह 30 मिनट तक चलेगा। कौन-कौन से सितारे आईपीएल 2024 की ओपनिंग में शामिल होंगे, चलिए जानते हैं।

IPL 2024 के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि इन दोनों अभिनेताओं की नई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है। अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अक्षय और टाइगर एक साथ परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

इसी के साथ ही ए आर रहमान और सोनू निगम जहां अपनी मधुर आवाज से ओपनिंग में चार चांद लगाएंगे। सोशल मीडिया पर स्टेडियम की तस्वीरें सामने आ रही हैं कि मैदान में रंगीन लाइट लगाई जा चुकी हैं। ये सभी फिल्मी सितारे स्टेडियम में मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों के लिए समां बांधने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका: एमपी के पूर्व मंत्री ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, संगठन के सभी पदों से दिया इस्तीफा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here