IPL 2024 Schedule: इन्तजार खत्म……. आईपीएल 2024 का शेड्यूल हुआ जारी

चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी।

0
359

न्यूज़लिंक हिंदी। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। बता दे कि पहला मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। अभी 21 मैचों का शेड्यूल जारी हुआ है। चेन्नई की टीम रिकॉर्ड नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मैच खेलेगी।

एमएस धोनी की सीएसके आईपीएल 2024 के पहले मैच में विराट कोहली-स्टारर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से भिड़ेगी। गत चैंपियन सीएसके 22 मार्च को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में आरसीबी की मेजबानी करेगी। दिल्ली कैपिटल्स अपने दो घरेलू मैच विजाग में खेलेगी।

17 दिनों का कार्यक्रम ही सामने आया
जानकारी के लिए बता दे कि देश में इस साल होने वाले चुनावों के कारण आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। अभी 17 दिनों का कार्यक्रम ही सामने आया है। लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद बाकी बचे मैचों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा था कि पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जाएगा। सिर्फ 2009 में ही आईपीएल पूरी तरह से विदेश में खेला गया था, जबकि 2014 में आम चुनाव के कारण कुछ मुकाबले यूएई में खेले गए थे। हालांकि, 2019 में आम चुनाव के बावजूद भारत में टूर्नामेंट आयोजित किया गया था।

वहीं आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग लेंगी जिनके बारें में नीचे लिस्ट दी गयी है, साथ उनके कप्तानों या सम्भावित कप्तानों के बारें में भी बताया गया है।

आईपीएल टीम 
कप्तान 
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पंड्या
कोलकाता नाइट राइडर्स
श्रेयस अय्यर
चेन्नई सुपर किंग्स
महेन्द्र सिंह धोनी
पंजाब किंग्स
शिखर धवन
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत/डेविड वार्नर
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन
सनराइजर्स हैदराबाद
एडेन मार्कराम
लखनऊ सुपर जॉइंट्स
केएल राहुल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
फाफ डु प्लेसिस
गुजरात टाइटंस
शुबमन गिल

 

ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का 86 वर्ष की आयु में निधन, मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में ली आखरी सांस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here