न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। लखनऊ सुपरजायंट्स का प्रतिनिधित्व करने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने गुरुवार को अयोध्या में राम मंदिर की यात्रा की। केशव महाराज एलएसजी खेमे से जुड़ चुके हैं और टूर्नामेंट की तैयारी भी शुरू कर दी है।
महाराज ने अपने राम मंदिर में दर्शन करते समय की फोटो सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की। बता दे कि दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर को भगवान श्री राम के बड़े भक्त के रूप में जाना जाता है। महाराज ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ”जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”
आपको बता दे कि केशव महाराज ने कुछ समय पहले राम मंदिर में जाने की इच्छा जताई थी। एसए20 में डरबन सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले केशव महाराज ने कहा था कि लखनऊ फ्रेंचाइजी से जुड़ने के कारण उनके पास राम मंदिर में दर्शन करने का शानदार मौका होगा। गुरुवार के दिन महाराज की ख्वाहिश पूरी हुई।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज केशव महाराज ने कहा कि राम मंदिर में प्रवेश करते समय अपार ऊर्जा का अनुभव हुआ। मैं बहुत भाग्यशाली हूं। भगवान राम का प्रबल भक्त होने के नाते उनके जन्म स्थान पर जाना और उनका आशीर्वाद लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस के बैंक अकाउंट फ्रिज होने पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- भाजपा हारेगी तो संविधान और किसान बचेंगे