न्यूज़लिंक हिंदी। आज से आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो जाएगी। ओपनिंग मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है। पिछले 16 साल से चैंपियन बनने का फॉर्म्युला तलाश रही आरसीबी के लिए ‘मैजिकल माही’ के गढ़ में जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। आईपीएल का यह सीजन कई मायनों में खास होने वाला है। एक तरफ जहां फैंस को पंत की वापसी का इंतजार होगा, वहीं हार्दिक की कप्तानी में मुंबई के तेवर देखने वाले होंगे। साथ ही चेन्नई में आज शुक्रवार को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले से इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 17वें सत्र का बिगुल बजेगा।
IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई की नजरें रिकॉर्ड छठे खिताब पर है। दूसरी ओर महिला प्रीमियर लीग में अपनी टीम के खिताब जीतने के बाद अब RCB की पुरूष टीम भी इस कमी को पूरा करना चाहेगी।
7 दिन का शेड्यूल हुआ है जारी
अगले दो महीने तक चलने वाले इस जलसे में 10 टीमें चमचमाती ट्राफी के लिए जोर लगाएंगी। फाइनल मुकाबला 20 मई को खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव के कारण आइपीएल के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिसके मुकाबले सात अप्रैल तक खेले जाएंगे। बीसीसीआइ शेष कार्यक्रम जल्द घोषित करेगा। ये दूसरी बार होगा जब लोकसभा चुनाव के साथ आइपीएल का आयोजन भारत में ही होगा।
आइपीएल में ये होगा पहली बार –
एक ओवर में गेंदबाज अब एक की जगह दो बाउंसर फेंक सकेंगे।
टीवी अंपायरों के सटीक निर्णय के लिए स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का प्रयोग।
नंबर गेम
6 टीमें अब तक जीत चुकी हैं आइपीएल की ट्राफी
5-5 बार खिताब जीत चुके हैं चेन्नई और मुंबई
नहीं दिखेंगे ये बड़े सितारे
मोहम्मद शमी, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, हैरी ब्रूक।

