लखनऊ में IPS की बेटी अनिका की हॉस्टल में हुई मौत, जानिए आखिर ऐसा हुआ क्या

0
450

न्यूज़लिंक हिंदी। हॉस्‍टल के कमरे में अनिका रस्‍तोगी फर्श पर बेजान पड़ी थी, कमरा अंदर से बंद था। अनिका के साथी चाह कर भी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे।

जब वह किसी तरह साथी कमरे के अंदर पहुंचे, अनिका बेजान थी, लेकिन सांसे चल रही थीं। तुरंत अनिका को अस्‍पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्‍पताल का कहना है कि अनिका की मौत की वजह कॉर्डियक अरेस्ट हो सकती है। उसे पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। लेकिन मौत की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

पोस्टमार्टम के बाद ही ये पता चल पाएगा कि आखिर अनिका के साथ हुआ क्‍या था? अनिका के पिता संतोष रस्तोगी लखनऊ में IPS अधिकारी हैं। अनिका उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ के प्रतिष्ठित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्‍टूडेंट थी। अनिका रस्तोगी के पिता संतोष रस्तोगी लखनऊ में IPS अधिकारी हैं।

वह एनआईए दिल्ली में आईजी के पद पर कार्यरत भी हैं, अनिका, लखनऊ के आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। अनिका की असामयिक मौत से माता-पिता के साथ यूनिवर्सिटी के स्‍टूडेंट्स भी बेहद हैरान हैं।

अनिका शनिवार रात अपने कमरे में गई थी, काफी देर तक वह कमरे में ही रही। कुछ साथी उसके कमरे के बाहर पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद जब उसने कमरा नहीं खोला, तो उनके साथियों ने किसी तरह से कमरे में प्रवेश किया, जहां वह फर्श पर बेहोश पड़ी थी। अनिका के साथियों ने तुरंत उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच अनिका के माता-पिता को भी सूचना दे दी गई थी, जो अस्‍पताल पहुंचे, पुलिस ने बताया कि अनिका के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे। हॉस्टल का कमरा अंदर से बंद था और अंदर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

आशियाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिका की मौत का खुलासा होगा। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हॉस्टल के कमरे को भी सील कर दिया है। लॉ यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता शशांक शेखर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है कि अनिका की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।

मृतक छात्रा के माता-पिता यूनिवर्सिटी के कैंपस पहुंच गए हैं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
अनिका रस्तोगी को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था और तीन बार हार्ट से जुड़े ऑपरेशन हो चुके थे, यह जानकारी सामने आने के बाद लगता है कि उनकी मौत का कारण हृदय संबंधी समस्या हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here