ईरान के बंदरगाह पर हुए विस्फोट,इसमें अब तक 18 की मौत, सैकड़ों लोग हुए घायल।
इतना ही नहीं दक्षिणी शहर बांदर अब्बास के शाहिद राजाई बंदरगाह पर हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 18 हो गई है और 800 लोग घायल हुए हैं।
खुद प्रशासन ने ये जानकारी दी है। साथ ही ये विस्फोट शनिवार की सुबह हुआ था। और विस्फोट इतना ज़बरदस्त था कि आसपास के दफ्तरों की खिड़कियां भी टूट गई थीं।
साथ ही घटनास्थल से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। और इसमें दिख रहा है कि लोग भाग रहे हैं और कई लोग सड़कों पर घायल अवस्था में पड़े हुए हैं।

