न्यूज़लिंक हिंदी, लखनऊ। आज होने वाली आइएससी 12 वीं केमिस्ट्री परीक्षा रद्द हो गई है। बता दे कि यह परीक्षा 21 मार्च को दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा सोमवार को 2:00 बजे से होने वाली थी लेकिन उससे पहले पेपर रद्द करने की सूचना आई है। वहीं कुछ परीक्षा केंद्रो के अध्यापकों ने यह कहा है कि पेपर लीक हो गया है लेकिन इसकी पुष्टि काउंसिल की तरफ से नहीं की गई है।
दोबारा से 21 मार्च को परीक्षा होगी
बता दे कि काउंसिल ने केवल आज यानी सोमवार को होने वाली परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी है और यह परीक्षा 21 मार्च को करने के लिए कहा है जबकि, लखनऊ के कई केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने परीक्षा देने आए छात्रों से कहा है कि उनका पेपर लीक हो गया है, वह वापस घर जाएं। दोबारा से 21 मार्च को परीक्षा होगी।
पेपर लीक है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं
आइएससी की सिटी कोऑर्डिनेटर माला मेहरा का कहना है कि काउंसिल से आज सोमवार को 12वीं केमिस्ट्री के पेपर स्थगित करने की सूचना आई है। पेपर लीक है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं है। दिल्ली से परीक्षा स्थगित करने की सूचना आई है, स्थानीय स्तर पर कुछ नहीं हुआ है। काउंसिल ने अब यह पेपर 21 मार्च को कराने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने दिल्ली से किया वर्चुअल शिलान्यास, यूपी के गोमती नगर स्टेशन का किया उद्घाटन

