Israel- Gaza War: गाजा के डॉक्टरों का बड़ा दावा, UN के स्कूल पर इजरायल कर रहा हमला

इजरायली सेना ने शिविर के अंदर चलाए जा रहे स्कूल को अपना निशाना बनाया। इसके अलावा इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी हमले किए, जिसमें मुख्य एंट्री गेट और बिजली जनरेटर को निशाना बनाया गया।

0
273

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। इजरायल और गाजा के बीच युद्ध कई महीनों से चल रहा है। हालांकि बीच में इजरायल और हमास के बीच चार दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की गई, लेकिन अब गाजा के डॉक्टरों की तरफ से जो बयान दिया गया उससे चिंता फिर से बढ़ गई है।

गाजा पट्टी के डॉक्टर का कहना है कि उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर को इजरायली सेना ने निशाना बनाया है। ये गाजा पट्टी के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर में से एक है। इसी के अंदर अबू हुसैन स्कूल थी, जहां पर इजरायली सेना हमला किया।

इजरायल का स्कूल पर हमला
हजारों की संख्या में फिलिस्तीनी लोग जबालिया शरणार्थी शिविर में हिंसा और बमबारी से बचकर भागकर रहने आए है। इस दौरान इजरायली सेना ने शिविर के अंदर चलाए जा रहे स्कूल को अपना निशाना बनाया। इसके अलावा इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में इंडोनेशियाई अस्पताल पर भी हमले किए, जिसमें मुख्य एंट्री गेट और बिजली जनरेटर को निशाना बनाया गया। फिलिस्तीन मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने कहा कि अस्पताल पर बमबारी हुई है और इमारत के बड़े हिस्से को निशाना बनाया जा रहा है।

फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार,
7 अक्टूबर से गाजा में इजरायल की लगातार बमबारी में 14532 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजरायल में हमास के हमलों में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या लगभग 1,200 है। इसी बीच कतर की मध्यस्थता की वजह से इजरायल और हमास के बीच चार दिन के संघर्ष विराम की घोषणा की गई है

ये भी पढ़ें :Uttarkashi Tunnel News : सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी , सुरंग में 10 से 12 मीटर ड्रिलिंग बची, देर रात तक निकाले जा सकते हैं श्रमिक आगे पढ़िए

हालांकि, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गुरुवार को कहा कि आगामी विराम के बाद हमले जारी रखेंगे। हम और अधिक बंधकों को वापस लाने के लिए दबाव बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कम से कम दो महीने और लड़ाई की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here