न्यूज़लिंक हिंदी। हमास और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है। सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर दागे गए पांच हजार रॉकेट के बाद से ही यह भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल ने गाजा स्थित सबसे बड़े अस्पताल में हमास के कृत्यों की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया, कि हमास ने एक बंदी सैनिक की हत्या कर दी। साथ ही इस्राइली सेना ने अल शिफा अस्पताल में बीते दिनों हथियारों का जरीखा पकड़े का दावा किया था। जिसको लेकर सोशल मीडिया में सेना ने एक वीडियो जारी किया था।
इस्राइली सेना का दावा
इस्राइली सेना ने कहा कि हमास ने सात अक्तूबर को सीमा पार हमले के बाद गाजा में कई लोगों को अपरहण बनाया गया, जिनकी तलाश जारी है। अपहरण किए गए लोगों में एक 19 वर्षीय इस्राइली सैनिक नोआ मार्सियानो भी था। पिछले हफ्ते नोआ का शव शिफा के पास से बरामद किया गया था। हमास ने दावा किया था कि इस्राइली हवाई हमले में वह मारा गया।
इस्राइली सेना ने कहा कि फोरेंसिक जांच में पाया गया कि उस पर कई हमले किए गए थे। मुख्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, नोआ को हमास के आतंकवादियों द्वारा शिफा अस्पताल की दीवारों के अंदर ले जाया गया था। जहां हमास के एक आतंकवादी ने उसकी हत्या कर दी थी
शिफा में मिली 55 मीटर लंबी सुरंग
इस्राइल द्वारा जारी वीडियो में दावा किया गया कि गाजा स्थित अस्पताल शिफा के नीचे 55 मीटर लंबी सुरंग है। इस्राइल का दावा है कि गाजा में सुरंगों, बंकरों का एक बड़ा नेटवर्क है, लेकिन हमास ने इस बात से इनकार किया है।
OPERATIONAL UPDATE: IDF and ISA forces revealed a significant 55-meter-long terrorist tunnel, 10 meters underneath the Shifa Hospital complex during an intelligence-based operation.
The tunnel entrance contains various defense mechanisms, such as a blast-proof door and a firing… pic.twitter.com/tU4J6BD4ZG
— Israel Defense Forces (@IDF) November 19, 2023
वहीं इस्राइल ने अल शिफा अस्पताल के अंदर बंधकों का वीडियो साझा किया। जिसमें दिख रहा है कि एक घायल व्यक्ति को कई हथियारबंद लोग अंदर ले जा रहे हैं। जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल के भीतर जबरन खींचकर लाया जा रहा है। इस्राइली सेना ने रविवार को यह वीडियो जारी किया।
EXPOSED: This is documentation from Shifa Hospital from the day of the massacre, October 7, 2023, between the hours of 10:42 a.m and 11:01 a.m. in which hostages, a Nepalese civilian and a Thai civilian, were abducted from Israeli territory are seen surrounded by armed Hamas… pic.twitter.com/a5udjBw4wF
— Israel Defense Forces (@IDF) November 19, 2023
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मुनीर एल बार्श ने सुरंग पर इस्राइली सेना के बयान को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा, वे आठ दिनों से अस्पताल में हैं और वहां ऐसा कुछ नहीं है।
ये भी पढ़ें : Bihar News: लखीसराय में सनकी आशिक ने 6 लोगों को मारी गोली, भाई-बहन समेत तीन की मौत, तीन घायल

