Israel-Hamas War: फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास की हत्या की कोशिश! कथित वीडियो सामने आया…देखें हमले का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महमूद अब्बास के कारों के पर खुलेआम फायरिंग होते देखी जा सकती है। इसमें एकदम साफ देखा जा सकता है

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है। जहां ज्यादातर देश इस वक्त गाजा पट्टी में जारी इस्राइली हमलों को रोकने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं, कुछ इस्लामिक संगठन और आतंकी इस युद्ध के जरिए अपने हित साधने में जुटे हैं। ऐसे ही एक संगठन- सन्स ऑफ अबु जंदाल ने सोमवार को ही फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को इस्राइल के खिलाफ पूरी तरह युद्ध का ऐलान करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

इस धमकी के बाद मंगलवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति अब्बास की कथित तौर पर हत्या करने की कोशिश दिखाई गई है। माना जा रहा है कि आतंकियों की मांग पूरी ने होने के बाद ही अब्बास को निशाना बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें महमूद अब्बास के कारों के पर खुलेआम फायरिंग होते देखी जा सकती है। इसमें एकदम साफ देखा जा सकता है कि अब्बास के एक बॉडीगार्ड को अचानक ही गोली लग जाती है और वह गिर पड़ता है। इसके बाद बाकी बॉडीगार्ड्स को हमलावरों से लड़ते देखा गया।

अब्बास फलस्तीन लिबरेशन ऑर्गनाइजेशनके अध्यक्ष हैं। यह संगठन फलस्तीन के एक हिस्से- वेस्ट बैंक क्षेत्र पर शासन करता है। फलस्तीन अथॉरिटी फलस्तीन के एक हिस्से- गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास का समर्थन नहीं करती है।

ये भी पढ़ें : Earthquake: इंडोनेशिया में जोरदार भूकंप से कांपी धरती, 6.9 तीव्रता से कांपा सौमलाकी शहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक
अब्बास के काफिले पर हुई गोलीबारी में एक बॉडीगार्ड को गोली लगी है। इस हमले की जिम्मेदारी भी सन्स ऑफ अबु जंदाल ने ली है। बताया गया है कि यह संगठन वेस्ट बैंक में फलस्तीन के सुरक्षा संस्थान से ही निकला है। इस संगठन ने मांग की थी कि राष्ट्रपति अब्बास गाजा पर हमलों के मद्देनजर इस्राइल के खिलाफ 24 घंटों के अंदर युद्ध का एलान कर दें। सन्स ऑफ अबु जंदाल ने कहा था कि वह फलस्तीन के सुरक्षा संस्थानों में शामिल कुछ लोगों का संगठन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here