Israel-Hamas War : इजरायल ने किया गाजा पट्टी की ”पूर्ण घेराबंदी” का ऐलान, बिजली समेत जरूरी सप्लाई बंद

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को गाजा पट्टी की ''पूर्ण घेराबंदी'' का आदेश देते हुए कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन व ईंधन नहीं पहुंचने दें। गाजा पट्टी पर हमास का शासन है। आतंकवादी समूह द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में सात सौ से ज्यादा इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है।

0
346

न्यूज़लिंक हिंदी। हमास के ताजा रॉकेट हमलों के बाद अब इस्राइल ने लंबे युद्ध का एलान किया है। इस बीच, इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को गाजा पट्टी की ”पूर्ण घेराबंदी” का आदेश देते हुए कहा कि अधिकारी बिजली आपूर्ति ठप कर दें और वहां भोजन व ईंधन नहीं पहुंचने दें। गाजा पट्टी पर हमास का शासन है। आतंकवादी समूह द्वारा दो दिन पहले किए गए हमलों में सात सौ से ज्यादा इस्राइली नागरिकों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़े : Kanpur नगर निगम में 33 फीसदी आउटसोर्सिंग पद पर महिलाओं की होगी भर्ती, नगर निगम सदन में बनी सहमति

गाजा की पूर्ण घेराबंदी के होंगे दूरगामी परिणाम
गाजा अपनी बुनियादी जरूरतों की आपूर्ति के लिए काफी हद तक इस्राइल पर निर्भर रहता है और इस तरह के फैसले से घनी आवादी वाले इस क्षेत्र में रहने वाले 23 लाख लोगों के लिए दूरगामी परिणाम हो सकते हैं। रॉकेट हमलों के बाद हमास के लड़ाकों को शनिवार को तटीय क्षेत्र की सड़कों पर जश्न मनाते देखा गया था, जबकि आम लोग जवाबी हमलों के डर से बुनियादी जरूरत की चीजों को इकट्ठा करते हुए देखा गया।

अपनी रक्षा खुद करेगा इजरायलः इजरायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
इजरायली विदेश मंत्री के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि हमास द्वारा इजरायल पर हमला करने के बाद कई देशों से समर्थन प्राप्त हुआ है, जिसकी हम सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, “हमने मध्य पूर्व, यूरोपीय संघ और अमेरिका सहित पूरी दुनिया के कई देशों और नेताओं से भारी समर्थन और एकजुटता देखी। हम इस समर्थन की सराहना करते हैं। इजरायल अपनी रक्षा स्वयं करेगा।”

ये भी पढ़े : पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास को भारत से निकाला बाहर, हिन्दू देवी-देवताओं का किया था अपमान

‘हमास के खिलाफ वो हो रहा, जो हमारा अधिकार है’, इजरायली विदेश मंत्रालय
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इजरायल के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, ”हमास ने इजरायल के खिलाफ एक आतंकी युद्ध छेड़ा है। उन्होंने सैकड़ों लोगों का नरसंहार किया, हम 700 से ज्यादा लोगों की हत्या की बात कर रहे हैं। उन्होंने दर्जनों लोगों को अगवा कर बंधक बनाया और उन्हें गाजा पट्टी ले गए। ये युद्ध का ऐलान है। इजरायल को अपना बचाव करने का पूरा अधिकार है और हम वही कर रहे हैं। आज सुबह आतंकी संगठन हमास के 70 आतंकियों ने इजरायल में घुसने की कोशिश की और उन्हें रोक दिया गया, लेकिन अभी भी गाजा पट्टी से आतंकियों का आना जारी है। वो लगातार इजरायल के इलाकों में घुसने की कोशिश कर रहे हैं. हम इस घुसपैठ को रोकने के लिए हर चीज कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here