निर्माण कार्य पूरा होने से पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करना ठीक नहीं’, नियमों का हो रहा उल्लंघन, दो शंकराचार्यों ने किया बड़ा दावा

अयोध्या में बने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे लेकर खूब तैयारियां चल रही हैं।

0
472

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में बने राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसे लेकर खूब तैयारियां चल रही हैं। इस बीच राम मंदिर के उद्घाटन में चारों शंकराचार्यों के शामिल होने को लेकर संशय बना हुआ है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि यह कार्यक्रम सनातन धर्म के नियमों को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा और वह शास्त्रों के विरुद्ध नहीं जा सकते इसलिए वह सामरोह में शामिल नहीं होंगे।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बुधवार (10 जनवरी) को हरिद्वार में साफ किया कि चारों शंकराचार्य राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने भी समारोह में शामिल होन से इनकार किया है। हालांकि, बाकी दो शंकराचार्यों- स्वामी भारतीकृष्णा और स्वामी सदानंद सरस्वती की ओर से इसे लेकर कोई बयान नहीं आया है और ना ही शामिल होने या शामिल नहीं होने को लेकर उन्होंने अपना रुख साफ किया है। आइए जानते हैं क्या हैं वह नियम, जिनके उल्लंघन की बात कर रहे हैं शंकराचार्य-

ये भी पढ़े : 31 जनवरी से हो रहा संसद के बजट सत्र का आगाज, 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी निर्मला सीतारमण : सूत्र

“हम शास्त्रों के विरुद्ध नहीं जा सकते”
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि अब हम चुप नहीं रह सकते और कहेंगे कि राम मंदिर का काम पूरा हुए बिना उद्घाटन करना और भागवान राम की प्रतिमा वहां विराजमान करने का विचार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि समारोह आयोजित करने वाले हो सकता है हमें एंटी-मोदी कहें। ऐसा नहीं है, लेकिन हम शास्त्रों के विरुद्ध नहीं जा सकते।

क्या बोले स्वामी निश्चलानंद?
स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ओडिशा के जगन्नाथपुरी के गोवर्धनपीठ के शंकराचार्य हैं। उन्होंने भी मंदिर के उद्घाटन में शास्त्रों के नियमो के उल्लंघन की बात कही है। स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि मुझसे कोई सुझाव नहीं लिया गया तो मैं नाराज हूं, लेकिन स्कंद पुराण के अनुसार, अगर नियमों और रीति-रिवाज का ठीक से पालन नहीं किया जाता है तो प्रतिमा में बुरी चीजें प्रवेश कर जाती हैं और उस क्षेत्र को नष्ट कर देती हैं।’

ये भी पढ़े : UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड, 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 तक स्कूल बंद, ‘कोल्ड डे’ अलर्ट

सही समय पर जाएंगे राम मंदिर
उन्होंने कहा कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन वह अभी मंदिर नहीं जाएंगे, जब सनातन धर्म के अनुसार कार्यक्रम होगा तो वह शामिल होंगे। स्वामी निश्चलानंद ने बताया कि वह अयोध्या जाते रहते हैं और वर्तमान में जहां रामलला हैं वहां वह माथा भी टेकने जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा वहां जाएंगे, लेकिन सही समय पर. बाकी दो शंकराचार्य की तरफ से राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने को लेकर रुख साफ नहीं किया गया है। स्वामी भारतीकृष्णा दक्षिण भारत के चिकमंगलूरु स्थित शृंगेरी मठ के शंकराचार्य हैं, जबकि स्वामी सदानंद सरस्वती पश्चिम में गुजरात के द्वारका में शारदा मठ के शंकराचार्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here