Italy News :इटली की पीएम ने इस्लाम को लेकर बयान दिया, इस्लाम की यूरोप में जगह नहीं है

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपने एक बयान को लेकर बहुत चर्चा में हैं। मेलोनी एक दक्षिणपंक्षी नेता हैं और इस्लाम को लेकर उनका एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस्लामिक संस्कृति को लेकर कहा कि यूरोप में इसके लिए कोई जगह नहीं है। जिसे सुनकर बौखलाए पाकिस्तानी।

एक पुराने बयान में उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि इस्लामी संस्कृति और हमारी सभ्यता के मूल्यों और अधिकारों के बीच अनुकूलता की समस्या है। इस पर किसी भी मुस्लिम देश या नेता ने बयान नहीं दिया है। लेकिन अब पाकिस्तानियों का इस बयान पर रिएक्शन आया है।

अहमद ने मेलोनी के बयान को एक प्रोपेगेंडा बताते हुए कहा कि जो दुनिया कंट्रोल कर रहे हैं इस्लाम उनके दिलों को खटक रहा है। अहमद के मुताबिक यहूदियों की यह सब साजिश है। जब एंकर ने पूछा कि इस्लाम के नाम पर ISIS जैसे आतंकी संगठन है तो अहमद ने कहा कि इन्हें बनाने वाले तेल अवीव में बैठे हैं।

यह आतंकी संगठन सिर्फ इस्लाम का नाम लेते हैं, लेकिन इनका इस्लाम से कोई लेना देना नहीं है। अहमद ने कहा कि अमेरिका समेत सबकुछ यहूदी कंट्रोल कर रहे हैं। वहीं एक शख्स ने कहा कि दुनिया अल्लाह की बनाई है और हर जगह इस्लाम होना चाहिए।

इटली की प्रधानमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि इस्लामिक संस्कृति और यूरोपीय सभ्यता के मूल्यों और अधिकारों में अनुकूलता की समस्या है। हालांकि उनका यह वीडियो प्रधानमंत्री बनने से पांच साल पुराना है।

सूत्रों  के मुताबिक 2018 का यह वीडियो है। पुराने वीडियो में मेलोनी को इटालियन में बोलते हुए सुना जा सकता है। उनका यह वीडियो मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के एक दिन बाद सामने आया। इसमें ब्रिटिश पीएम भी पूर्ण रूप से शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here