इटली पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पार्टनर से किया ब्रेकअप, ख़त्म किया 10 साल पुराना रिश्ता

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला प्रधानमंत्री इटली की जॉर्जिया मेलोनी की निजी जिंदगी में बड़ा भूचाल आ गया है। अचानक उन्होंने अपने पति से संबंध विच्छेद की घोषणा कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया अभी दो महीने पहले ही सितंबर में भारत में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आई थीं।

0
167

न्यूज़लिंक हिंदी। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला प्रधानमंत्री इटली की जॉर्जिया मेलोनी की निजी जिंदगी में बड़ा भूचाल आ गया है। अचानक उन्होंने अपने पति से संबंध विच्छेद की घोषणा कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया अभी दो महीने पहले ही सितंबर में भारत में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली आई थीं। पीएम जॉर्जिया मेलोनी और उनके पति एंड्रिया गिआंब्रूनो 10 वर्षों तक साथ रहे। मगर अब उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा कर दी है। उनकी 7 वर्ष की एक बेटी भी है। मेलोनी के पति गिआंब्रूनो पेशे से टीवी पत्रकार हैं।

3 महीने में दो आपत्तिजनक टिप्पणियां
जॉर्जिया मेलोनी पति एंड्रिया जियाम्ब्रुनो इटली के जाने-माने न्यूज चैनल के एंकर हैं। हाल ही में एक अन्य मीडिया ने जियाम्ब्रुनो के प्रोग्राम के ऑफ-एयर अंश ब्रॉडकास्ट किए। इनमें जियाम्ब्रुनो एक महिला से अभद्र भाषा में बात करते नजर आए। उन्होंने महिला से अफेयर की बात कही।

जियाम्ब्रुनो ने महिला से कहा कि अगर वो उनके साथ शारीरिक संबंध बनाती है तो वो उस महिला को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। इसके बाद मेलोनी के पति की काफी आलोचना हुई। इसके पहले अगस्त में सामूहिक बलात्कार मामले के बाद स्पष्ट रूप से पीड़िता को दोषी ठहराने वाली टिप्पणियों को लेकर भी उनकी आलोचना की गई थी।

अगस्त में उन्होंने कहा था- यदि आप डांस करने पब जाती हैं, तो आपको शराब पीने का पूरा अधिकार है, ऐसे में किसी भी तरह की गलतफहमी और किसी भी तरह की प्रॉबलम नहीं होती। लेकिन अगर आप शराब पीने से मना करती हैं तो शायद मुसीबत में फंस सकती हैं।

मेलोनी ने की भावुक पोस्ट
जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक पोस्ट करके स्वयं अपने रिश्ते टूटने का ऐलान किया है। मेलोनी ने लिखा कि एंड्रिया गिआंब्रूनो के साथ मेरा 10 वर्ष का रिश्ता आज यहीं से खत्म हो गया है। अब हमारे राश्ते कुछ समय के लिए अलग हो गए हैं। अब इसे स्वीकार करने का वक्त आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here