न्यूज़लिंक हिंदी। भारत में सुर्खियां बटोर चुकीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक की शिकार हो गई है। उन्होंने डीपफेक आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोपी पर अपना गुस्सा जताया है। साथ ही आरोपी से एक लाख यूरो की राशि का हर्जाना मांगा है। यह राशि भारतीय रुपयों में 90 लाख रुपए के करीब होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा दावा किया जा रहा है कि दो आरोपियों ने मेलोनी का फेस वयस्क फिल्म स्टार के चेहरे पर लगा दिया और उसे अमेरिकी पोर्न साइट पर अपलोड करने की हरकत की।

100,000 यूरो हर्जाने की मांग
मेलोनी का आरोप है कि उनकी सहमति के बिना उनका डीपफेक वीडियो और तस्वीर बनाई गई और उसका गलत इस्तेमाल किया गया। मेलोनी ने इस मामले में लगभग 100,000 यूरो हर्जाने की मांग की है। वह इन पैसों को घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं के लिए आंतरिक मंत्रालय के फंड के रूप में डोनेट करेंगी।

पिता पुत्र हैं आरोपी
उल्लेखनीय है कि मेलोनी जब प्रधानमंत्री नहीं बनी थी ये घटना उस समय की है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि इस काम में एक पिता और बेटे का हाथ है, जिन्होंने कथित तौर पर अमेरिका स्थित पोर्न साइट पर डीप फेक तस्वीरें अपलोड की थीं। घटना वर्ष 2020 के दौरान हुई थी, तब मेलोनी ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की प्रमुख थीं। एएनएसए ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले को आगे बढ़ाने के मेलोनी के फैसले से सत्ता के ऐसे दुरुपयोग की शिकार महिलाओं को शिकायत दर्ज करने से न डरने का संदेश जाएगा।
ये भी पढ़े : IPL 2024: आज से शुरू होगा IPL 2024 का फटाफट क्रिकेट का रोमांच, ओपनिंग मैच में चेन्नई और RCB के बीच भिड़ंत
इस तरह पकड़ में आए आरोपी
पुलिस ने कहा, उसने मोबाइल डिवाइस को ट्रैक करके आरोपी को सर्च किया गया और तब वे पकड़ में आ सके। इसका इस्तेमाल उन्होंने वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने के लिए किया था। डीपफेक वीडियो 2022 में उनके देश के पीएम बनने से पहले का है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस संबंध में पीएम मेलोनी ससारी कोर्ट में 2 जुलाई को गवाही देंगी।

