Jabalpur : मस्जिद को लेकर छिड़ गया विवाद, जानिए क्या की गई मांग

0
323

न्यूज़लिंक हिंदी। जबलपुर में एक मस्जिद को तोड़ने के लिए हिन्दू संघठन पहुंचा, जिसके लेकर काफी बवाल भी हो गया।

ये बवाल विवादित जगह पर बनी मस्जिद को लेकर ही हुआ है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद भी थे। जबलपुर में एक मस्जिद को लेकर बहुत ही ज्यादा बवाल हो गया है।

यहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने मस्जिद के पास जबरदस्ती जाने की कोशिश भी की, मौके पर तैनात पुलिस उन्हें समझा रही थी, तभी उनके बीच झड़प भी हो गई।

कार्यकर्ता मस्जिद को तोड़ने पर पूरी तरह से अड़े हुए थे। इसको लेकर हिंदू संगठन की ओर से खूब नारेबाजी भी की गई। उनका कहना है कि मस्जिद मंदिर की जमीन पर बनाई गई है। उन्होंने मस्जिद के निर्माण पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं। लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन मौके पर ही मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here