न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मस्त में रहने का’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को विजय मौर्य ने लिखा और निर्देशित किया है। जैकी और नीना को आखिरी बार आठ साल पहले एक लघु फिल्म ‘खुजली’ में देखा गया था, इसके बाद अब बॉलीवुड के दादा जैकी श्रॉफ काफी लंबे समय के बाद फिल्मी दुनिया में वापस लौट रहे हैं। जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता के बीच काफी खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज कर दिया गया है।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
जैकी श्रॉफ ‘मस्त में रहने का’ फिल्म से वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म लाइफ को जीने का तरीका सिखा रही है। यह फिल्म उम्र के साथ-साथ सामाजिक स्थिति के बारे में भी बता रही है। साथ ही ट्रेलर से ये भी बताया जा रहा है कि कैसे लाइफ की एक घटना पूरी-की-पूरी जिंदगी बदल देती है। ट्रेलर दर्शकों को उनकी जिंदगी के पलों की भी याद दिला सकता है। साथ ही लाइफ को लेकर सोचने पर भी मजबूर कर देने वाला है।
ये भी पढ़े : UP Politics: चुनाव नतीजों पर मायावती ने उठाए सवाल, बोलीं- विचित्र, एकतरफा रिजल्ट को कहा रहस्यमय
फिल्म में दो लोगों की लाइफ की चीजें कैसे बाकी लोगों को भी उनकी जिंदगी से जोड़ती हैं, ये इस फिल्म में देखना होगा। जब एक व्यक्ति सिर्फ खुद के लिए एक अलग पहचान बनाने के लिए दुनिया की यात्रा पर निकल रहा है, और दूसरा जहां एक व्यक्ति जीवन की पराकाष्ठा पर होता है। इस बारे में भी फिल्म में बताने की कोशिश की जा रही है।
जैकी ने कहा- नीना की ईमानदारी मुझ पर असर डालती है
नीना के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए जैकी ने कहा, “हम शिक्षा के दो अलग-अलग स्कूलों से आते हैं। वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं। वे एक सम्मानित और प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जबकि मैंने सेट पर अपनी कला सीखी है, इसलिए निश्चित रूप से विपरीत चीजें आकर्षित करती हैं। मैं उनसे सीखता हूं और मुझे नहीं पता कि वे मुझसे कुछ सीख सकती हैं या नहीं, लेकिन उनकी ईमानदारी मुझ पर प्रभाव डालती है।”
ये भी पढ़े : भाजपा को राजस्थान सहित 3 राज्यों में मिली प्रचंड जीत, नतीजों के बाद अब सीएम पद के दावेदारों पर फोकस
कब और कहां देख पायेंगे फिल्म?
फिल्म ‘मस्त में रहने का’ में जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता के अलावा अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल भी नजर आने वाले हैं। जैकी श्रॉफ और नीनी गुप्ता की ये फिल्म 8 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।

