Jagannath Rath Yatra 2023 : कानपुर में अलग-अलग जगह निकली जगन्नाथ रथयात्रा, लोगों ने किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर

0
198

न्यूज लिंक, संवाददाता। Jagannath Rath Yatra 2023 कानपुर के जनरलगंज, कल्याणपुर, साउथ, चकेरी व घाटमपुर समेत कई अलग-अलग जगहों पर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्ररा निकली। इस दौरान रथयात्रा का लोगों ने जमकर स्वागत किया। रथ यात्रा में जयकारे लगाते भक्त उत्साह से झूमते नजर आये। मंगलवार को पूजन अर्चन के बाद भगवान जगन्नाथ, भैया बलदाऊ व बहन सुभद्रा के साथ रथ पर बिराजे और जयकारे के साथ यात्रा आगे बढ़ी तो बारिश शुरू हो गई।

भगवान जगन्नाथ के भजनों संग फिल्मी गीतों की धुन पर युवकों की टोली थिरकते हुए चल रही थी, साथ चल रही महिला और पुरुष भक्तों की टोली भगवान जगन्नाथ के भजन और जयकारे लगाती चल रही थी। भगवान जगन्नाथ के रथ को गांव के भक्त नंगे पैर खींचते हुए पूरे गांव में घूमे। रथ के ऊपर से भी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here