Jaipur: पेट्रोल पंप पर गैस टैंकर में ब्लास्ट से लगी भीषण आग, हुई 5 लोगों की मौत, 35 गंभीर घायल, 30 वाहन जले

0
166

राजस्‍थान के जयपुर के भांकरोटा में पेट्रोल पंप के पास गैस टैंकर में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई, आग की चपेट में आने से ५ लोगों की मौत हो गई, वहीं 35 लोग के झुलसने की खबर भी सामने आ रही है।

इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी। वहीं 5 एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग को बुझा भी लिया गया। इसके साथ ही रेस्क्यू का काम भी तेजी से चल रहा है। आग की चपेट में आकर सीएनजी की दस से बारह गाड़ियां भी जल चुकी है।

और गाड़ियों से भरा गोदाम भी आग की चपेट में आ गया, एक साथ दर्जनों गाड़ियों में आग लगी है। गैस टैंकर और एक अन्य ट्रक में भिड़ंत भी हुई थी। जिसके बाद एक के बाद एक ब्लास्ट लगातार होते गए, ब्लास्ट की चपेट में आस पास की गाड़ियां भी आ गई। बस की सवारियों ने उतरकर अपनी जान बचाई। घायलों को तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया। गाड़ियों में फंसे हुए लोगों को फायर फाइटर्स, सिविल डिफेंस पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर भी निकाला गया।

अब तक इस हादसे में अभी तक 5 लोगों की जान जा चुकी है, 35 लोग गंभीर रूप से घायल है, 30 ज्यादा वाहन इस धमाके की चपेट में आ गए हैं। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश भी की जा रही है, लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया गया है। आसमान में काले धुएं का गुबार भी है, जो कई किलोमीटर दूर से देखा भी जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here