जालौन: यमुना नदी पर बना शेरगढ़ पुल बंद, अब दोगुना करनी होगी यात्रा

0
157

जालौन। यमुना नदी पर बना शेरगढ़ पुल आज से मरम्मत के लिए बंद हो जायेगा। 15 अगस्त तक यह पुल आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। इस पर लोग पैदल भी नहीं आ-जा सकेंगे। जालौन से औरैया आने-जाने के लिए लोगों को अब बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे का सहारा लेना होगा।

वर्ष 1987 में यमुना नदी पर बने शेरगढ़ पुल की बेयरिंग खराब होने से नवंबर 2022 से इससे भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही पुल की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन से बजट मांगा था। शासन ने पुल की मरम्मत “के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय व औरैया के डीएम इंद्रमणी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से पुल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया था कि 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक इस पुल को दोनों ओर से बंद कर दिया जाएगा। एक माह तक पुल पर सात और आठ नंबर की आठ बेयरिंग को बदला जाएगा। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मरम्मत का कार्य पूरा होते ही पुल को खोल दिया जाएगा

दोगुनी हो जाएगी औरैया-जालौन की दूरी
यमुना पुल बंद किए जाने से पड़ोसी जिला जालौन अब औरैया से 80 किमी. दूर हो जाएगा। लोगों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते 40 किमी. के बजाय दोगुनी दूरी तय करनी पड़ेगी। वहीं, प्राइवेट वाहनों का भाड़ा भी दोगुना होगा और वाहनों में पेट्रोल-डीजल भी अधिक लगेगा। दरअसल औरैया से जालौन की दूरी मात्र 40 किमी. है। यमुना पुल के दूसरे छोर से ही जिला शुरू हो जाता है, लेकिन अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते इसकी दूरी दोगुनी हो जाएगी। यह दूरी तय करने में लोगों को करीब एक घंटे का समय भी जाया करना होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here