Jalaun News: दो नाबालिक बच्चों को चोरी के शक में दी खौफनाक सजा,जानिए आगे

0
130

न्यूज़लिंक हिंदी। जालौन से दो नाबालिक बच्चों को चोरी के शक में दी खौफनाक सजा,दरअसल, पूरा मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड का बताया जा रहा है। यहां पर दो नाबालिक बच्चों को दो युवकों ने चोरी के शक में पकड़ लिया।

इस बीच एक युवक दोनों नाबालिग बच्चों को घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में पूर्ण रूप से वायरल कर दिया। जैसे ही सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हुआ उरई कोतवाली पुलिस हरकत में आई। साथ ही यह पता लगाने के प्रयास में जुट गई कि किन युवकों ने उन दोनों नाबालिक बच्चों के साथ बेहद मारपीट की।

बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ। लोगों का कहना है कि चोरी के आरोप में किसी मासूम को इतना प्रताड़ित बिल्कुल नहीं किया जा सकता है कि उन्हें बीच सड़क पर घसीटा जाएं। ऐसे करने वाले लोग समाज में अपनी गंदी मानसिकता का प्रचार कर रहे हैं। इन लोगों के खिलाफ पुलिस को सख्त एक्शन लेना चाहिए और बाल संरक्षण कानून का मुख्य पालन किया जाना चाहिए।

उरई के क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि कुछ युवकों ने नाबालिग बच्चों के साथ मारपीट की घटना को मुख्य अंजाम दिया है। मारपीट का वीडियो उनके संज्ञान में आया है। तत्काल सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस को भेजा गया है। साथ ही उस स्थान पर पहुंचकर मामले की पूर्ण रूप से जांच की जा रही है। मारपीट करने वाले युवकों की पहचान होने पर कढ़ी से कढ़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here