जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: भारतीय जांबाजों ने अब तक 9 आतंकियों को करा ढ़ेर, अभी भी मुठभेड़ जारी

Jammu and Kashmir terrorist attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, राजौरी, मुदरघम में जम्मू-कश्मीर, चिन्निगम फ्रिसल में भारतीय सेना के जांबाज आतंकियों के साथ लोहा ले रहे हैं।

0
208

न्यूजलिंक हिंदी रिपोर्ट। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, राजौरी, मुदरघम में जम्मू-कश्मीर, चिन्निगम फ्रिसल में भारतीय सेना के जांबाज आतंकियों के साथ लोहा ले रहे हैं। कुलगाम में रविवार को लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ जारी है। भारतीय सेना ने अबतक 6 आतंकी मार गिराये हैं। जबकि पिछले एक महीनें में 9 आतंकियों को ठिकाने लगाया है। हालांकि, इस कार्रवाई में दो भारतीय सैनिक शहीद हुये हैं।

न्यूजलिंक हिंदी को मिली एक रिपोर्ट के अनुसार मुदरघम में रविवार सुबह दो आतंकी मारे गए हैं। यहां शनिवार को एक आतंकी मारा गया था। जबकि एक जवान भी शहीद हो गया था। कुलगाम के चिन्निगम फ्रिसल में कल चार आतंकी मारे गए। एक जवान शहीद हुआ था।

ये भी पढ़ें:Kanpur : जुमें की नमाज के बाद मस्जिदों में हुआ एलान, कहा कि मुस्लिम युवा अग्निवीर बन कर देश की करें सेवा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में आतंकियों ने रविवार सुबह एक आर्मी कैंप पर हमला कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

कुलगाम के मुदरघम में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें लांस नायक प्रदीप नैन शहीद हो गए।

जानकारी के अनुसार चिन्निगम में शनिवार की दोपहर में मुठभेड़ शुरू हुई थी। शाम होते-होते जवानों ने 4 आतंकियों का एनकाउंटर कर दिया। ड्रोन कैमरे में सभी की लाशें दिखीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here