जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब।
और उनके पैतृक गांव महाराजपुर हाथीपुर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। साथ ही सुरक्षा को लेकर घर से लेकर घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शहीद के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
साथ ही महाराजपुर हाथीपुर निवासी आतंकी हमले का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर पर पार्थिव देह को अंतिम विदाई देने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
और श्रद्धा सुमन अर्पित कर हर कोई अपने चहेते को एक नजर निहारना चाह रहा है। यहां भीड़ तो है लेकिन हर कोई मौन व स्तब्ध है। कोई कुछ कह सकने में समर्थ भी नहीं है।
इतना ही नहीं वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर घर से लेकर घाट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पीएसी भी बड़ी संख्या में तैनात है।
मुख्यमंत्री अपने तय समय 9:40 से 7 मिनट लेट शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे। और पहले उन्होंने परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। मुख्यमंत्री परिवार के साथ करीब 10 मिनट रहे।