Jammu Kashmir : आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा आगाज़, हरियाणा पर भी ऐलान संभव

0
159

न्यूज़लिंक हिंदी। आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज हो सकता है। चुनाव आयोग की आज दिन में 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इसमें जम्मू-कश्मीर असेंबली चुनाव की डेट घोषित की जाएगी।

घाटी से आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। चर्चा ये भी है कि चुनाव आयोग आज हरियाणा को लेकर भी चुनाव तारीखों का ऐलान कर सकता है। पिछली बार महाराष्ट्र हरियाणा और झारखंड के चुनाव एक ही साथ हुए थे। ऐसे में माना जा रहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ दूसरे चुनावी राज्यों में भी शेड्यूल पूर्ण रूप से घोषित हो सकता है।

हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि किन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। चर्चा है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की डेट सामने आएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले दिनों चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। वहां की ग्राउंड रिपोर्ट के बाद इलेक्शन कमीशन वहां चुनाव तारीख घोषित करने जा रहा।

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद ये पहला असेंबली चुनाव मुख्य रूप से होगा। ऐसे में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उम्मीद है कि चुनाव आयोग 5 से 7 फेज में ये चुनाव करा सकता है। हालांकि, आयोग की प्लानिंग क्या है ये तो दिन में 3 बजे के बाद ही स्पष्ट होगा।

आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था। ऐसे में चर्चा है कि इलेक्शन कमीशन हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव की डेट घोषित कर सकता है। हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को मुख्य समाप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here