Jammu Kashmir News:  अखनूर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा,तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 40 लोग घायल हो गए

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को बड़ा ही दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बस के गहरी खाई में गिर जाने से 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। शवों को उप जिला अस्पताल  अखनूर ले जाया गया। बचाव अभियान जारी है।

बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है और कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन शायद ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, वह कट को पार नहीं कर पाया।

बस मोड़ लेने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 21 लोग बहुत ही ज्यादा हताहत हुए हैं और करीब 40 घायल हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here