Jammu Kashmir: अनंतनाग, किश्तवाड़ और उधमपुर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी,नौ सहयोगियों को कठुआ से किया गया गिरफ्तार

0
303

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू और कश्मीर में लगातार तीन दिनों से तीन अलग-अलग जगहों पर आतंकवाद के खिलाफ विरोधी अभियान चल रहे हैं। जम्मू के किश्तवाड़ और उधमपुर और कश्मीर घाटी के अनंतनाग के कोकरनाग क्षेत्र में अभियान जारी हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने कठुआ जिले में नौ आतंकवादियों के सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनका कथित तौर पर जून और जुलाई के महीनों में जम्मू के कठुआ-बनिहाल-किश्तवाड़ क्षेत्र में सेना के चार जवानों की हत्या और अन्य हमलों से भी मुख्य रूप से संबंध है।

रविवार तड़के किश्तवाड़ और उधमपुर में दो मुठभेड़ शुरू हुईं। पुलिस ने कहा कि घुसपैठियों का पता करके कार्रवाई लगातार की जा रही है। मौके पर रुक-रुक कर गोलीबारी भी हुई। 25 जुलाई से किश्तवाड़ क्षेत्र में चल रही वार्षिक माचैल यात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। हालांकि क्षेत्र में नए सिरे से सुरक्षा बलों के पहुंचने के बाद इसे फिर से शुरू कर दिया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि घुसपैठिए जम्मू के डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्रों से कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी घुसे हुए हैं। हमें कुछ अन्य समूहों से भी सूचना मिली है जो कश्मीर घाटी में घुसे हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि जम्मू के पुंछ-राजौरी और डोडा-किश्तवाड़ क्षेत्रों से घाटी में प्रवेश करने वाले मार्गों की निगरानी के लिए पीर पंजाल रेंज में कई ऊंचाइयों पर सैनिकों को भी भेज दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि हाजी लतीफ नेटवर्क का सरगना बना हुआ है। वह इलाके से गुजरने वाले आतंकवादियों के समूहों के लिए गाइड/लॉजिस्टिक्स आदि का काम करता था। उसने इस काम में दूसरे लोगों को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि सरगना ने सीमा पार आतंकवादी संचालकों के साथ मिलीभगत करके सांबा-कठुआ सेक्टर में भारत में विदेशी आतंकवादियों के अवैध प्रवेश महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

अधिकारी ने कहा आरोपी आतंकियो को रहने, भोजन और अन्य रसद प्रदान भी करते थे और उन्हें कैलाश पर्वत के आसपास उधमपुर-कठुआ-डोडा जिलों के पहाड़ों और जंगलों का भी रास्ता बताते थे। उन्होंने बताया कि कहा कि आरोपियों ने ये भी स्वीकार किया है कि उन्होंने गंडोह मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों को ऊपरी इलाकों में पहुंचने और छिपने में भी पूर्ण मदद की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here