Jammu Kashmir: हिजबुल मुजाहिदीन का पता लगाने में जुटी पुलिस ,यासिर ने जम्मू में एक बस पर ग्रेनेड फेंका था

0
194

न्यूज़लिंक हिंदी। जम्मू डिविजन में बढ़ते आतंकी हमलों के बीच पुलिस अब लगातार कुलगाम जिले के रहने वाले हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी यासिर भट का पता लगाने में जुटी है।

इसके लिए पुलिस ने जम्मू के विभिन्न स्थानों पर यासिर भट के पोस्टर भी लगाए हैं, वॉन्टिड आतंकवादी यासिर अहमद भट ने मार्च 2019 में जम्मू में एक बस पर ग्रेनेड भी फेंका था, ग्रेनेड हमले में दो नागरिक मारे गए थे और लगभग 30 नागरिक घायल हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2019 में जम्मू बस स्टैंड पर एक ग्रेनेड हमला हुआ था और वॉन्टिड आतंकी को नगरोटा में जम्मू पुलिस ने हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार भी कर लिया था, जबकि जांच से पता चला कि आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने यासिर को मार्च 2019 में हमले को अंजाम देने का काम सौंपा था।

बाद में यासिर भट को हमले के समय उसकी नाबालिग उम्र के कारण पूर्ण जमानत दे दी गई थी और वह जमानत पर था, इसके बाद वह कुलगाम स्थित अपने घर से पूरी तरह से लापता हो गया, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यासिर घर से लापता है और वह आतंकवादी संगठनों में शामिल भी हो गया है।

उसके लापता होने और आतंकवादियों के साथ शामिल होने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे ढूंढने और क्षेत्र में किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए मुख्य रूप से कहा, क्योंकि जम्मू क्षेत्र, जो सुरक्षा बलों द्वारा दशकों पुराने आतंकवाद को खत्म करने के बाद 2005 से 2021 तक अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण ही रहा था।

इन हमलों में तीर्थयात्रियों की बस पर हमला भी शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप नौ लोगों की मौत हो गई और 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, अक्टूबर 2021 में पुंछ और राजौरी के सीमावर्ती जिलों में आतंकी गतिविधियां अब फिर से शुरू हो गईं, इस दौरान कुछ घातक हमले भी पूर्ण रूप से देखने को मिले, जो अब रियासी, कठुआ और डोडा तक पूरी तरह से फैल गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here