Jammu: PM मोदी ने साढ़े तीस हजार करोड़ की दी सौगात, रैली को संबोधित करते हुए अनुच्छेद 370 का किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने शिक्षा को लेकर कहा कि बीते 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का निर्माण हुआ है। एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं।

0
298

न्यूज़लिंक हिंदी, जम्मू। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल रैली को संबोधित किया। बता दे कि यहाँ हजारों की संख्या में लोग भी पहुंचे। प्रधानमंत्री ने साढ़े तीस हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को जम्मू कश्मीर के लोगों को समर्पित किया। इस दौरान अनुच्छेद 370 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसके हटने के बाद महिलाओं को कई कानूनी अधिकार मिले हैं। जो पहले नहीं थे। भविष्य में हमारी बहनों को ड्रोन पायलट बनाया जाएगा।

वो दिन भी थे जब सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं
प्रधानमंत्री ने शिक्षा को लेकर कहा कि बीते 10 साल में देश में रिकॉर्ड संख्या में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज का निर्माण हुआ है। एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव जैसी ही बातें होती थीं। नया भारत अपनी वर्तमान पीढ़ी को आधुनिक शिक्षा देने के लिए ज्यादा से ज्यादा खर्च कर रहा है।

सभी युवाओं को शुभकमानाएं देता हूं
पीएम मोदी ने कहा कि आज सैकड़ों युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मैं सभी युवाओं को शुभकमानाएं देता हूं। जम्मू-कश्मीर दशकों से तक परिवारवासद की राजनीति का शिकार रहा।

आपके हितों की चिंता नहीं की है
पीएम ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री पर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने हमेशा अपना स्वार्थ देखा है। आपके हितों की चिंता नहीं की है। परिवावाद का नुकसान युवा उठाते हैं, नौजवान बेटे-बेटियां उठाती हैं। जो सरकारें केवल एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं।

ये भी पढ़ें : Bihar: तेजस्वी के भाषण से पहले टूटा मंच, मचा हड़कंप, कांग्रेस के पूर्व विधायक सभा को कर रहे थे संबोधित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here