न्यूज़लिंक हिंदी। एक दलित युवती के यौन शोषण का मामला मुख्य रूप से सामने आया है। झालावाड़ पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार देर रात दबोच लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ जारी है।
आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर दलित युवती का लंबे समय तक शारीरिक दुष्कर्म करता रहा। करीब 4 साल से वह लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित ने जब अपनी आपबीती पिता को बताई तो उन्होंने कोटा रेंज आईजी को मेल पर शिकायत की।
इसके बाद पनवाड़ थाना पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज करते हुए आरोपी को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। शुक्रवार को ही पीड़िता का मेडिकल भी पुलिस ने करवाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम को लड़की के पिता घर पर थे। तभी बेटी ने बताया कि वसीम खान नामक युवक उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। वसीम ने पीड़िता को परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने के साथ आपत्तिजनक फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध भी बनाए।
पिता ने पुलिस को जानकारी देते हुए ये भी कहा कि आरोपी वसीम उसकी बेटी के साथ पिछले 4 साल से ब्लैकमेल कर यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता ने यह बात घर में बताने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की दी। आरोपी बेटी को धमकियां देकर अपने पास बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी वसीम शादीशुदा है। उसने अपनी पत्नी को तलाक भी दे रखा है।
झालावाड़ एसपी रिचा तोमर ने इस मामले में मुख्य रूप से ये भी बताया कि आरोपी ने सोशल साइट्स पर युवती के कुछ फोटो अपलोड करने की बात भी पीड़िता के पिता को बताई है। अब पुलिस इस पूरे मामले में हर एंगल से मुख्य जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि युवती के परिजनों ने मुख्य शिकायत भी दी थी। इसके बाद पनवाड़ थाने में पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया है। और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

