Jhansi News : दुष्कर्म में नाकाम रहने पर रिश्ते के चाचा ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा,आरोपी हुआ गिरफ्तार

0
172

न्यूज़लिंक हिंदी। झांसी के बबीना थाना इलाके में हुई किशोरी की हत्या का बड़ा खुलासा हो गया है। दुष्कर्म में नाकाम रहने पर रिश्ते के चाचा ने ही उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के शौच के लिए जाने पर वह उसके पीछे लग गया था। उसके झाड़ियों के बीच पहुंचने पर शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से उसे पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उसके सिर में पत्थर मार दिया, जिससे वह पूर्ण रूप से घायल होकर गिर गई। इसके बाद उसे घसीटते हुए झाड़ियों में गड्ढे की ओर ले गया।

वहां सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या भी कर दी। इसके बाद वह काफी देर तक उसे खोजने का बहाना करता रहा। बाद में घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां ने दो शादियां की थीं। उसके सौतेले पिता के छोटे भाई ने ही किशोरी को मौत के घाट उतार दिया था।

दुष्कर्म में नाकाम रहने पर उसने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार की सुबह किशोरी का रिश्ते का चाचा पुलिस के इर्दगिर्द ही बना रहा। पुलिस के पहुंचने पर वह घटनास्थल पर पहुंच गया था। जबकि, इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने भी गया था। पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी।

लेकिन, वह पुलिस से लगातार नजरें चुरा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसकी मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो घटनास्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें वह पूर्ण रूप से टूट गया।

पुलिस ने आरोपी चाचा का मोबाइल खोला तो उसमें सैकड़ों पोर्न फिल्में पाई गईं। जांच में सामने आया कि वह पूरी रात मोबाइल में पोर्न फिल्में देख रहा था। इसके अलावा वह शराब पीने का भी आदी है। सूखा नशा भी करता है।

वह दिनभर से अपने भाई के घर था और किशोरी पर नजर रखे हुए था। किशोरी के शाम को शौचालय के लिए बाहर निकलते ही वह उसके पीछे चल दिया था। बता दें कि आरोपी किशोरी के घर से दूर झोपड़ी में ही रहता है। वह मजदूर है, लेकिन कभी कभार ही काम पर जाता है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here