न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड के जमशेदपुर से नए साल के पहले दिन ही बुरी खबर सामने आई है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में 6 दोस्तों की मौत हो गई। घटना बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस एरिया इलाके में गोल चक्कर के पास हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से टकरा कर पलट गई। इस दुर्घटना में नए साल के जश्न की पार्टी बनाकर लौट रहे 6 दोस्तों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है।
ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update : कोल्ड डे की ओर बढ़ रहा मौसम, तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, अलर्ट जारी
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और उसे सुनकर पास के लोग घर से बाहर निकले। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी और पुलिस की आनन-फानन में मौके पर पहुंची। घटना के बाद जिस कार में 6 दोस्त सवार थे उसकी हालत देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस की माने तो शुरुआती जांच में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक सभी दोस्त नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे थे। इस दौरान ये लोग मरीन ड्राइव की तरफ जा रहे थे, इस बीच उनकी कार अनियंत्रित हो गई और उनकी कार तेज रफ्तार के साथ एक डिजाइडर से जा टकराई। ये टक्कर भी इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे ही उड़ गए। वहीं हादसे की आवाज भी बहुत जोरदार थी, स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के टकराने की आवाज इतनी जोरदार थी कि सुनते ही ऐसा लगा मानों को बड़ा धमाका हुआ हो। स्थानीय लोग जैसे मौके पर पहुंचे तो कार दुर्घटना देख इसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी।
ये भी पढ़े : IIT BHU : एक नवंबर को छात्रा से दरिंदगी, 23 घंटे धरना… 8 दिन प्रदर्शन, अब भाजपा के तीन नेताओं की गिरफ्तारी
कार में सवार थे 8 लोग
मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान कार में कुल 8 लोग मौजूद थे। सड़क दुर्घटना का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस वक्त घटना हुई उसके तुरंत बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग नए साल का जश्न मनाकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jharkhand: 6 people died in a road accident in Jamshedpur after their car went uncontrolled and hit the divider. A total of 8 people, all residents of Adityapur, were there in the car at the time of the accident. Five died on the spot while one died during the treatment. Two…
— ANI (@ANI) January 1, 2024
सुबह 8 बजे पुलिस को मिली जानकारी
पुलिस की मानें तो उनको इस भीषण हादसे की जानकारी 8 बजे मिली। सूचना मिलते ही उनका दल मौके पर पहुंच गया। बिष्टुपुर के सर्किट हाउस इलाके में हुई इस घटना स्थल पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में कार ही हालत बहुत खराब हो गई है। जैसे कार सवारों को निकालने की कोशिश की गई है तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीन अन्य लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर भी इलाज के दौरान एक शख्स ने दम तोड़ दिया।

