न्यूज़लिंक हिंदी। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बताई गई जगह और समय के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सीएम हाउस पहुंची। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से सीएम हाउस के पास की सड़क को ब्लॉक किया गया था, इसलिए एलपीएन शाहदेव चौक से ईडी के अधिकारियों को मुख्य सड़क की दूसरी सड़क से मुख्यमंत्री आवास के अंदर प्रवेश कराया गया।
#WATCH | A team of ED officials arrives at the residence of Jharkhand CM Hemant Soren in Ranchi in land scam case. pic.twitter.com/WJrojsddDZ
— ANI (@ANI) January 20, 2024
इस दौरान सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी ईडी के अधिकारियों के साथ नजर आए। जैसे ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की गाड़ी मुख्यमंत्री आवास के पास पहुंची वहां आसपास के इलाकों में मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
#WATCH | ED to question Jharkhand CM Hemant Soren, CM will record his statement at his official residence today.
(Visuals outside the residence of Jharkhand CM) pic.twitter.com/pxl80fXbuj
— ANI (@ANI) January 20, 2024
बता दें कि झारखंड में कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ किए जाने से पहले शनिवार को मुख्यमंत्री आवास और संघीय एजेंसी के आंचलिक कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गयी। ईडी के अधिकारी के आने से पहले ईडी दफ्तर और मुख्यमंत्री आवास के बाहर अवरोधक लगाए गए हैं।
क्या है मामला?
रांची में सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त मामले का खुलासा करने के क्रम में ईडी ने रांची के बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को गिरफ्तार किया था। भानु प्रताप प्रसाद के आवास से भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही उसके मोबाइल से भी कई संदिग्ध दस्तावेज मिले थे। दस्तावेजों की छानबीन और उनसे जुड़े तथ्यों के सत्यापन को लेकर ईडी मुख्यमंत्री से पूछताछ कर रही है।
सीएम को सात बार समन कर चुकी ईडी
गौरतलब है कि इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी मुख्यमंत्री को सात बार समन कर चुकी है। ईडी के आठवें समन पर मुख्यमंत्री ने ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी का समय दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को होने वाली पूछताछ के मद्देनजर ईडी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने को कहा था।

