न्यूज़लिंक हिंदी , झारखंड में 65 लाख राशन कार्डधारकों को राज्य की सरकार प्रतिमाह एक रुपए की दर पर एक किलोग्राम चना दाल उपलब्ध कराएगी.झारखंड में 65 लाख राशन कार्डधारकों को राज्य की सरकार प्रतिमाह एक रुपए की दर पर एक किलोग्राम चना दाल उपलब्ध कराएगी. इस योजना की शुरुआत 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर की जाएगी.राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य राज्य के लोगों के पोषण स्तर में सुधार लाना है.
आगे ये भी पढ़े। ..
फैट स्प्रेड ,घी ,सरसो,सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर की होगी जांच, जोधपुर से आएगी रिपोट ,
जैसलमेर में खाद्य विभाग एक्शन मोड पर है, त्योहारी सीजन को देखते हुए कई दुकानों, होट्ल्स में जांच की जा रही है. फैट स्प्रेड ,घी ,सरसों तेल,सोयाबीन तेल और धनिया पाउडर की भी जांच होगी, जोधपुर से रिपोट आएगी.
जैसलमेर जिले में आगामी त्योहारी और पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जैसलमेर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टीम अलर्ट मोड पर है.जैसलमेर फूड इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त शिव प्रसाद नकाते मदन के निर्देशानुसार एवं जैसलमेर सीएमएचओ डॉ.बीएल बुनकर के मार्गदर्शन में शुद्ध का युद्ध अभियान के अंतर्गत जैसलमेर शहर की रेस्टोरेंट एवं किराने की दुकानों का निरीक्षण किया.
इस दौरान मिलावट के शक होने पर फैट स्प्रेड,घी,सोयाबीन तेल,सरसों तेल और धनिया पाउडर के 05 सैंपल लिए गए. इसके साथ ही संदूषित एवं अवधिपार खाद्य सामग्री का नष्टीकरण मौके पर ही किया गया. लिए गए सभी 05 सैंपलों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजा जाएगा,जिससे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

