झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया, एक युवक ने अपनी मां के साथ थाने में घुस कर मारपीट की। बहन का रिश्ता भी तुड़वा दिया।
युवक की माँ जब शिकायत करने थाने पहुंची, उसने बेटे के जुल्म के बारे में पुलिस को बताया। पीछे-पीछे उसका आरोपी बेटा भी पहुंच गया। उसने मां के साथ थाने में ही मारपीट शुरू कर दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया।
उसने सिपाही को धमकी देते हुए कहा कि वह गोली मारकर उसकी खोपड़ी भी खोल देगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। डोरंडा थाना इलाके के अरविंदो नगर की रहने वाली रूही खानम नाम की महिला थाने में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची।

