न्यूज़लिंक हिंदी, नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव के तहत जबरदस्त माहौल है। बता दे कि अभी मतदान शुरू हो रहा है। छात्र मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। कुल 7,751 छात्र आज होने वाले चुनाव में वोट डालने के लिए रजिस्टर्ड हैं। वोटों की गिनती 24 मार्च को होगी।
#WATCH दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के मद्देनजर विश्वविद्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। pic.twitter.com/ZD19i07pkk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2024
बता दे कि अध्यक्ष पद के लिए 45, उपाध्यक्ष पद के लिए 43, महासचिव पद के लिए 44, संयुक्त सचिव पद के लिए 38 और 258 पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। इस चुनाव में कई तरह की विचारधाराओं वाले उम्मीदवार खड़े हैं। वामपंथी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) से उमेश कुमार यादव, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) से अनघा प्रदीप और स्वाति सिंह और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) से धनंजय मैदान में हैं।
हालांकि इस यूनिवर्सिटी की परंपरा रही है कि छात्र संघ चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में प्रेजिडेंशियल डिबेट होती है। इसमें प्रेजिडेंट पद के सभी उम्मीदवार अपना-अपना पक्ष रखते हैं। इस दौरान रहने वाला माहौल जेएनयू कैंपस की संस्कृति को भी दिखाता है। कल भी ढोल, नगाड़े, डफली और पूरी रात चली नारेबाजी के बीच प्रेजिडेंशियल डिबेट हुई। इस बार कैंपस में जय श्री राम के नारे भी खूब लगे। सभी छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवार के पक्ष में और अपने विरोधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

