न्यूज़लिंक हिंदी। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 250 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तक है।
LIC HFL Recruitment आयुसीमा
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 01 दिसंबर, 2023 तक किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पूरा होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 944 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 472 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।
LIC HFL Apprentice स्टाइपेंड
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में अपरेंटिस पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा, जो कि उनके पोस्टिंग शहर के मुताबिक अलग-अलग हो सकता है।
. सिटी कैटेगरी 1 15000 रुपये महीने
. सिटी कैटेगरी 2 12000 रुपये महीने
. सिटी कैटेगरी 1 9000 रुपये महीने
ये भी पढ़ें : Ayodhya: घर पर श्रद्धालु बना सकेंगे रामलला की आरती का पास, ट्रस्ट ने साफ्टवेयर किया तैयार, 20 पास बन सकेंगे ऑनलाइन

