सिर्फ रोजाना 11 बजे से पहले खाएं 5 फ्रूट, दिखने लगेंगे आप 10 साल छोटे

0
288

हम सभी जो भी चीजें खाते हैं, उसका सीधा असर सेहत पर ही होता है। दरअसल, यहां हम आपको बताएंगे कि आप डेली डाइट में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

अगर आपके मन में सवाल आ रहा है कि डाइट में बदलाव करना जरूरी क्यों है, तो इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि हेल्दी चीजों के सेवन से चेहरे पर दिखने वाले मुंहासे, एक्ने, एक्स्ट्रा ऑयल जैसी समस्याओं के साथ-साथ एजिंग के निशानों को छिपाना भी आसान हो जाता है।

और आसान शब्दों में समझें, तो अगर आपके चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइन्स दिख रही हैं, तो आपको चेहरे पर एंटी-एजिंग क्रीम लगाने की नहीं, बल्कि डाइट में कुछ हेल्दी फ्रूट्स को शामिल करने की जरूरत है।

कीवी सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ता है और एजिंग के निशानों को छुपाने में मदद भी मिलती है।

अंगूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्किन के लिए भी गुणकारी साबित होते हैं, क्योंकि रेसवेराट्रॉल भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ये एक नेचुरल एंटी-एजिंग कंपाउंड है, जो स्किन को सूरज की खतरनाक यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है। साथ ही, चेहरे की सूजन को भी कम करता है।

साथ ही पपीता पेट ही नहीं, स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पपेन नाम का एंजाइम होता है, जिससे स्किन सेल्स को बढ़ाने में मदद मिलती है और पिगमेंटेशन की समस्या से भी बचा जा सकता है। साथ ही, इससे डलनेस भी कम होती है।

और स्ट्रॉबेरीज दिखने में जितनी सुंदर होती है, उतनी ही फायदेमंद ये स्किन के लिए भी होती है। इसमें एलेजिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेजन को टूटने से बचाता है। साथ ही, फाइन लाइन्स कम करने में मदद करता है।

इसके अलावा आंवला खाने से ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। ये फल विटामिन-सी के सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है। इससे स्किन ब्राइट और टाइट होती है। साथ ही, एजिंग को स्लो किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here