कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हुई कंफर्म, BJP के टिकट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, इस सीट से मिल सकता है टिकट

फिल्मों अपनी दमदार एक्टिंग के पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। लंबे समय से चर्चा है कंगना राजनीति में कूदने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और भाजपा की और से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

0
343

न्यूज़लिंक हिंदी। फिल्मों अपनी दमदार एक्टिंग के पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। लंबे समय से चर्चा है कंगना राजनीति में कूदने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और भाजपा की और से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। अब इन खबरों को कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने भी कंफर्म कर दिया है। यानी अब ग्लैमर वर्ल्ड की क्वीन राजनीति में अपना ढंका बजाती नजर आएंगी।

जेपी नड्‌डा से की मुलाकात
दो दिन पहले ही कंगना रनौत ने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकार नड्‌डा से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। वहीं एक्ट्रेस के पिता ने इसकी पुष्टी कर मोहर लगा दी है कि उनकी बेटी चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। लेकिन कहां से चुनाव लड़ेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।

ये भी पढ़े : कानपुर में बढ़ती ठंड के कारण हार्ट, ब्रेन और दमा अटैक से चार मौत, अस्थमा और दमा के रोगियों की हालत खराब

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत
इस मुलाकात के बाद उनके पिता अमरदीप रनौत ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में कंगना भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। हालांकि चुनाव किस सीट से लड़ेंगी यह फाइनल होना बाकी है। कंगना के पिता के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर माहौल गर्म हो गया है। चंडीगढ़ में भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

चंडीगढ़ से टिकट मिलने की यह होगी वजह
कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की चर्चा तीन लोकसभा क्षेत्रों से हो रही है। पहली सीट इनमें चंडीगढ़ ही है। इसका कारण यह है कि कंगना ने चंडीगढ़ में रहकर स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल से पढ़ाई की है। यहीं से मॉडलिंग की दुनिया में जाने का सपना भी बुना। इस वजह से उनका शहर से नाता रहा है। उनका परिवार भी चंडीगढ़ में रहा है।

ये भी पढ़े : Kanpur Accident : कानपुर हाईवे पर कोहरे के चलते हुआ हादसा, डंपरों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

मूलरूप से मंडी की रहने वाली हैं कंगना रनौत
हालांकि कंगना रनौत मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। साथ ही राष्ट्रवादी विचारधारा और भाजपा के प्रति झुकाव भी उनके नाम चर्चा में आने का कारण बन रहा है। इससे उनको लोकल कनेक्ट कर भाजपा उन्हें प्रत्याशी बना सकती है। साथ ही चंडीगढ़ में बड़ा वर्ग हिमाचल प्रदेश का रहता है। महाराष्ट्र में वह उद्धव ठाकरे से भी कई मामलों में भिड़ गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here