Kannauj News: मेड के विवाद में बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार डाला, वृद्ध की पत्नी गंभीर रूप से हुई घायल

0
226

न्यूज़लिंक हिंदी। खून के रिश्ते को किया शर्मसार कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में मेड के विवाद में बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई ने वृद्ध को पीट-पीटकर मार ही डाला।

जबकि मारपीट में वृद्ध की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए जल्द ही रेफर कर दिया गया।

छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सराय दायमगंज निवासी शेर सिंह 50 साल पुत्र स्वर्गीय रामदीन अपनी पत्नी ममता देवी 45 साल के साथ रविवार की सुबह अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी उसके छोटे भाई भूप सिंह ने अपने बेटे अंकित व दिलीप के साथ मिलकर घर के सामने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद शेर सिंह के बेटे विश्राम सिंह व फूल सिंह मौके पर पहुंच गए, तो आरोपी वहां से भाग निकलने में सफल हो गए ।

परिजनों ने आनन-फानन में शेर सिंह व ममता देवी को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया और ममता देवी को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों से मामले की जानकारी ली।

हत्यारोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए

दोपहर में एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और कोतवाल से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। एसपी ने कोतवाल को हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मृतक के बेटे विश्राम सिंह की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here