न्यूज़लिंक हिंदी। थाना बर्रा इलाके में स्थित खाली पड़े एक प्लाट पर मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्षेत्रीय लोगों ने जानकारी पुलिस को सौंपी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है, कि मानव कंकाल किसने और यहां पर क्यों फेंके। वहीं नरमुंड व कंकाल मिलने के बाद से ही पूरे इलाके मे दहशत का माहौल छाया है।

कंकाल एक फटी बोरी में थे। उसमें काला कपड़ा, नारियल के टुकड़े से बने जले हुए तीन दीये भी मिले। सभी हड्डियों पर सिंदूर (आलता) भी लगा था।फोरेंसिक विशेषज्ञों का दावा है कि कंकाल 10 से 15 वर्ष पुराने हैं, जिसे किसी कब्रिस्तान से खोदकर निकाला गया है। आशंका जताई गई कि यह कार्य किसी तांत्रिक का है।
दरअसल, जूही सफेद कालोनी निवासी पप्पू परिहार का दामोदर नगर वैष्णो देवी मंदिर के पास एक प्लॉट है, जहां बाउंड्री न होने से आसपास के लोग कूड़ा फेंकते हैं। बुधवार दोपहर दो युवक प्लॉट पर लघुशंका कर रहे थे तभी उन्होंने चार कंकाल पड़े देखे। उन्होंने इलाके के लोगों को जानकारी दी तो भीड़ जुट गई।

एडीसीपी अमृता सिंह ने बताया कि दामोदर नगर में सेंगर चौराहे के पास एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है, जिसमें किसी अराजक तत्व ने बोरे में भरकर मानव कंकाल फेंक दिया है। इलाकाई लोगो से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम जांच में लगी है।
ये भी पढ़े : Bollywood: शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर गूजेंगी किलकारियां, सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी खुशखबरी
आसपास रहने वाले लोगों में नर कंकाल मिलने के बाद से अलग-अलग तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। कुछ लोग यह भी बात कर रहे हैं कि तंत्र-मंत्र करने के उद्देश्य से नर कंकाल यहीं फेंके गए हैं। फिलहाल फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि नर कंकाल कितने पुराने हैं।

