न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। दि लायर्स एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव को लेकर बुधवार को आखिरी दिन अलग-अलग पदों के लिए 42 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अबतक कुल 64 नामांकन दाखिल किये जा चुके हैं। मंगलवार को 22 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय आचार्य ने बताया कि अब कुल 64 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

अध्यक्ष पद के लिए रमेश चन्द्र वर्मा, अनूप कुमार द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह, सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, प्रवीन कुमार यादव, अरविन्द कुमार दीक्षित ने नामाकंन दाखिल किया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए हर्ष कुमार, सुधीर कुमार अवस्थी, शैलेन्द्र दत्त लिपाठी, वीरेन्द्र कुमार सचान, रमाकान्त मिश्रा ने नामांकन कराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष लिवेदी, अमितेश कुमार सिंह सेंगर, संजय वर्मा, चन्दन पाण्डेय और पुष्करधर द्विवेदी ने नामांकन कराया। महामंत्री पद के लिए सुनील कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार गुप्ता, अजय प्रकाश अग्निहोत्री, राजीव यादव, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी, सुनील कुमार पांडेय ने नामांकन कराया।
ये भी पढ़े : Kanpur : दक्षिण क्षेत्र के 13 नये मंडल अघ्यक्षों की सूची जारी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कही ये बात…
इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए कपिलदेव राय सिन्हा, राकेश प्रसाद साहू, अजय प्रताप सिंह गौतम, पवन कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री प्रशासन में आशीष पांडेय, संतोष कुमार यादव, मनीष कुमार कुरील, दीपा जायसवाल, नीतिश मिश्रा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद में राजेश सिंह परिहार, शशी गौतम, तरूण कुमार कुशवाहा, संयुक्त मंत्री प्रकाशन में दिनेश कुमार, आलोक कुमार दुबे, मनीष गौड़, भानु प्रताप सिंह गौतम, प्रवीण कुमार शर्मा और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में सरोज कुमार सोनकर, अशफाक अहमद खां, पवन कुमार तिवारी, आनन्द स्वरूप शुक्ला, जय बहादुर सिंह गौतम, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, जयन्त कुमार जायसवाल, प्रमोद सिंह भादौरिया, पुष्पेन्द्र कुमार ने नामाकंन कराया।
ये भी पढ़े : बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम ने संन्यास से किया इनकार, कहा- ‘मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया’
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद में प्रदीप कुमार सिंह, शोभ्भिात सोनकर, धीरेन्द्र कुमार, आयुष अग्रवाल, पवन कुमार पांडेय, बिजेन्द्र सिंह यादव, चन्द्रमौलि अवस्थी, रोहित कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार यादव, वरूण कुमार सिंह, मोहनीश कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार और राजेन्द्र शर्मा ने नामाकंन कराया।

