कानपुर में एक अवैध जूता फैक्ट्री में अचानक से भीषण आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मोके पर ही मौत हो गई।
और इतना ही नहीं मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। साथ ही छह मंजिला इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को पूरी तरह से अपने आगोश में ले लिया।
और आग फैक्ट्री के पहले और दूसरे तल से शुरू हुई और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। जहां पर पूरा परिवार रहता था।
और 20 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। और फिर इस घटना के बाद अब कई सवाल भी उठ रहे हैं।