न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक धरना प्रदर्शन आयोजित किया इस धरने में उनकी यह मांगे थी कि उनके सांसद के ऊपर जो कार्रवाई करी गई है, उनको जेल भेजा गया है, वह सभी आरोप निराधार हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।
उनका यह कहना है कि यह सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर देती है। जो गरीबों का साथ देते हैं, उनकी आवाज बनाकर आगे आते है। लेकिन ऐसा नहीं चलेगा उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार में गांधी प्रतिमा के नीचे पूरे देश प्रदेश में बैठकर धरना करेंगे और समय-समय पर भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे क्योंकि सांसद को जो भी दंड दिया गया है। वह एक षड्यंत्र के तहत दिया गया है।
ये भी पढ़े : Kanpur : रिजवान समेत तीन लोगों के चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, फरार गैंगस्टर पीए गिरफ्तार

