न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की कोचिंग पढ़कर घर लौट रही। तभी छात्रा को बुधवार दोपहर सीसामऊ थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर जा गिरी। चालक ने भागने के चक्कर में छात्रा को ट्रक से कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने झकरकटी से चालक को पकड़कर ट्रक भी बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़े : कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री हुई कंफर्म, BJP के टिकट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, इस सीट से मिल सकता है टिकट
लड़की के पिता राजकुमार माहेश्वरी रायपुरवा क्षेत्र के कारवालोनगर निवासी है। वे फजलगंज में एक निजी कंपनी में एकाउंटेंट हैं। उनकी छोटी बेटी नंदिनी (19) स्वरूपनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से सीएस की तैयारी कर रही थी। बुधवार दोपहर नंदिनी कोचिंग से स्कूटी से घर लौट रही थी। जीटी रोड पर जरीबचौकी से आगे बांकेबिहारी कंपाउंड के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी।
ये भी पढ़े : कानपुर में बढ़ती ठंड के कारण हार्ट, ब्रेन और दमा अटैक से चार मौत, अस्थमा और दमा के रोगियों की हालत खराब
इसके बाद छात्रा को कुचलकर भागे चालक काे पुलिस ने राहगीरों की मदद से झकरकटी पुल के पास पकड़ लिया। भीड़ ने चालक को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों के अनुसार चालक नशे में था। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। एसीपी सीसामऊ श्वेता ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। ट्रक आवश्यक सेवाओं से जुड़ा है। उसके पास से यातायात पुलिस की ओर से दिया गया एंट्री पास मिला है। ट्रक चालक पनकी में माल उतारकर लौट रहा था।

