न्यूज़लिंक हिंदी। ठंड के मौसम में पड़ रहे कोहरे से सड़क हादसों में बढ़ोतरी होती जा रही है। मंगलवार रात कदौरा से मौरंग लादकर एक डंपर कानपुर की तरफ आ रहा था। तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा जोड़ ओवरब्रिज पर आगे चल रहे डंपर से टक्कर हो गयी।
ये भी पढ़े : ‘सबूतों को देखूंगा..’: अमेरिका में पन्नू की हत्या की साजिश पर पहली बार बोले पीएम मोदी, US ने लगाए हैं आरोप
जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। डंपर सवार ताजुद्दीन (25) निवासी जहांगीरपुर थाना सट्टी व पारस कुमार (20) निवासी बकेवर डेयरी थाना बकेवर इटावा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई।
जहां ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने दोनों को मारा हुआ घोषित कर दिया गया। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।

