Kanpur Accident: दर्दनाक हादसा रामनवमी पर मंदिर दर्शन करने जा रहे ग्रामीणों की पलटी गाड़ी,तीन की मौत और 17 घायल

0
237

न्यूज़लिंक हिंदी। रामनवमी पर फतेहपुर से जूही बारादेवी मंदिर दर्शन करने जा रहे बोलेरो पिकअप रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चकेरी मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गईजबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दो गाड़ियों के रेस लगाने के चक्कर में ये बड़ा हादसा हुआ है।

फतेहपुर से जूही बारादेवी मंदिर दर्शन करने जा रहे बोलेरो पिकअप रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर चकेरी मोड़ के पास पलट गई। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से घायलों को रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां से कई घायलों को एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।

फतेहपुर के मानागांव निवासी रामू ने बताया कि बुधवार दोपहर रामनवमी पर जूही स्थित बारादेवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पिता रामपाल व रिश्तेदार व गांव के करीब 40 से 45 लोगों के साथ दो बोलेरो पिकअप बुक कराकर जा रहे थे।चकेरी मोड़ के पास दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होने और एक दूसरे से रेस लगाने के चक्कर में एक बोलेरो पलट गई।

हादसे में फतेहपुर चुराई अकबरपुर निवासी भोला, उसकी बहन गंगादेई और मनापुर निवासी रामदेवी की मौत हो गई,जबकि 17 से ज्यादा ग्रामीणों घायल हो गए हैं। घायलों को कांशीराम अस्पताल में पुर रूप से भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here