Kanpur Accident: तीन डंपरों की भिड़ंत, चालक की जिंदा जलकर तड़प-तड़प कर मौत, कानपुर-सागर हाइवे पर लगा लंबा जाम

0
100

न्यूज लिंक, संवाददाता। कानपुर सागर हाइवे पर रविवार तड़के जहांगीराबाद चीनी मील मोड़ के पास तीन डंपरो की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद तीनों वाहनों मे आग लग गई। जिसमें एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद कानपुर-सागर हाइवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

बता दें कि, हादसे मे उन्नाव निवासी 30 वर्षीय मुलायम पुत्र राकेश, चचेरा भाई दीपेश, मैथा निवासी 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र ज्ञान सिंह, उन्नाव के भैया खेड़ा निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र गया प्रसाद, हरसिंहपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सचिन पुत्र स्व जगदेवन घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here