न्यूज़लिंक हिंदी। महिला शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के पास होने के बाद भाजपा महिलाओं के बीच अपनी पकड़ और मजबूत करने में जुट गई है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 52 विधानसभाओं मे होन वाले महिला सम्मेलन व एक अनुसूचित सम्मेलन की बैठक लेने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शहर आएंगे। यह बैठक छह अक्टूबर को आयोजित होगी।
नौबस्ता स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय मे क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बुधवार को इस संबंध में तैयारी बैठक की। क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक कर प्रकाश पाल ने जिम्मेदारी सौंपी। प्रकाश पाल ने कहा की 6 अक्टूबर को 3 बैठकें होंगी। पहली बैठक महिला मोर्चे की सुबह 11 बजे होगी। वहीं, दूसरी बैठक भाजपा क़ानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नगर पालिकाओं के अध्यक्षों के साथ दोपहर 1 बजे से और तीसरी बैठक अनुसूचित मोर्चे की दोपहर 2 बजे से होगी।
इन बैठकों को अलग-अलग उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, आनंद राजपाल, रामकुमार द्विवेदी, जेपी कुशवाहा बैठक व्यवस्था देखेंगे। वहीं, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। बैठक मे शामिल होने वाले सदस्यों का पंजीकरण क्षेत्र की महिला पदाधिकारी करेंगी। बता दें कि भाजपा यह सम्मेलन 8 से 30 अक्टूबर तक आयोजित करेगी।
